जेपी नड्डा के साथ भाजपा में नये दौर का आग़ाज़
जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष बन गए हैं. स्वभाव से मृदुभाषी, सबको साथ लेकर चलने वाले, नफ़ासत पसंद और आराम से काम करने वाले नड्डा के राजनीतिक जीवन के अगले तीन साल सबसे कठिन गुज़रने वाले हैं. वे संगठन में अ मित शाह की जगह ले रहे हैं. खिलाड़ी से कप्तान बना दिए गए नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क़रीबी हैं. पर मोदी और शाह दोनों ही संबंध से ज्यादा काम और परिणाम देखते हैं. नड्डा मिमिक्री के उस्ताद हैं. पर नई भूमिका में उनका यह गुण काम नहीं आने वाला . राजनीतिक वज़न (क़द) बढ़ने के साथ ही उनका ज़ोर शारीरिक वज़न घटाने पर है. आजकल वो दो ही वक़्त खाना खाते हैं. छात्र जीवन में वे एनसीसी के अच्छे कैडेट रहे हैं. राजनीतिक जीवन में उनके परिश्रम से ज़्यादा ही मिला है. उनका रा जनीतिक कायांतरण 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वंस के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगने के बाद हुआ. उसके बाद उनके राजनीतिक स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता आई. साल 1993 में पहली बार विधायक बने और एक साल में विपक्ष के नेता बन गए. दूसरी और तीसरी बार जीते तो हिमाचल सरकार में मंत्री बने. उसके बाद कभी विधा...