ऑस्ट्रेलिया 66 रन से हारा, उसके खिलाफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत
पाकिस्तान ने तीन टी-20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हरा दिया। टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इसी साल पांच जुलाई को हरारे में ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से हराया था। टी-20 में ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने साउथम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 2005 में 79 और ढाका में 2014 में भारत के खिलाफ 86 रन बनाए थे । पाकिस्तान के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने 121 रन बनाए शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि उसके गेंदबाज पाकिस्तान के शुरुआती तीन बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। उसकी ओर से बाबर आजम ने 55 गेंद में 68 और मोहम्मद हफीज ने 30 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। फख्र जमां ने 12 गेंद में 14 और हसन अली ने आठ गेंद में 17 रन बनाए। इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बिली स्टैनलेक और ए...