ऑस्ट्रेलिया 66 रन से हारा, उसके खिलाफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत

पाकिस्तान ने तीन टी-20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हरा दिया। टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इसी साल पांच जुलाई को हरारे में ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से हराया था। टी-20 में ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने साउथम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 2005 में 79 और ढाका में 2014 में भारत के खिलाफ 86 रन बनाए थे

पाकिस्तान के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने 121 रन बनाए
शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि उसके गेंदबाज पाकिस्तान के शुरुआती तीन बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे।

पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। उसकी ओर से बाबर आजम ने 55 गेंद में 68 और मोहम्मद हफीज ने 30 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। फख्र जमां ने 12 गेंद में 14 और हसन अली ने आठ गेंद में 17 रन बनाए।

इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बिली स्टैनलेक और एंड्रयू टॉय ने क्रमशः 21 और 24 रन देकर 3-3 विकेट लिए। डीआर्शी शॉर्ट 13 रन देकर एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके छह विकेट महज 22 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद एश्टन अगर और नाथन कोल्टर नील ने पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

एश्टन ने 23 गेंद में 19 और नाथन नील ने 29 गेंद में 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी ने 2-2 और हसन अली और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिए।

Comments

Popular posts from this blog

病毒来袭 影响人类历史进程的五次疫疾大流行

多部门:对国际航空货运机组人员实施严格封闭管理

管住公路盯紧铁路 牡丹江筑牢防线严控疫情输出