iPhone XI की पहली लीक तस्वीर, देखें क्या होगा नया

हम 2019 में हैं और इसी सील ऐपल अपने नए iPhone लॉन्च करेगी. हालांकि अभी इसमें काफी समय है, क्योंकि सितंबर में कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करती है. कंपनी अगले स्मार्टफोन की तैयारी पहले से ही कर रही होगी, लेकिन अब एक तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है.  बताया जा रहा है कि iPhone X1 ऐसा ही दिखेगा.

इस तस्वीर के बैक में तीन रियर कैमरे देखे जा सकते हैं. हालांकि तीन कैमरों का सेटअप दूसरे ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन से काफी अलग लग रहा है. रियर पैनल iPhone X जैसा ही लग रहा है. यह तस्वीर ब्लैक है और इसे लीक्ड तस्वीर कहा रहा है.

जाने माने इंसाइडर हेमरस्टॉफर ने इस साल किए जाने वाले iPhone में सबसे बड़े बदलाव की तरफ इशारा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल लॉन्ग डिस्टेंस टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) टेक्नॉलजी पर काम कर रही है. ये सोनी ने शोकेस किया था जिसके तहत iPhone  किसी भी पांच मीटर दूर तक के ऑब्जेक्ट की 3D मैपिंग कर पाएगा और इसके लिए ट्रिपल कैमरा की जरूरत होगी. इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरे से गेमिंग और के लिए भी होगा.

हालांकि रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि iPhone X1 अभी इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्ट स्टेज में है. मतलब ये है कि इसका डिजाइन अब तक फाइनल नहीं किया गया है. आने वाले समय में इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ और भी जानकारियां सामने आएंगी.

बहरहाल 2018 ऐपल के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि साल के आखिर तक कंपनी के शेयर 12 फीसदी तक कम हो गए और इसकी वजह नए iPhone सिरीज की घटती बिक्री बताई गई. इस बार ऐपल तीन नए iPhone लॉन्च करेगी, लेकिन इसमें से एक वेरिएंट कम कीमत का होगा. मुमकिन इस बार iPhone SE का एक वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है. पंचहोल डिस्प्ले इस साल मिलने की उम्मीद कम है और इस बार कंपनी इसी साल वाला डिस्प्ले दिया जाएगा.

मेला अधिकारी आनंद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पूरी कुंभ नगरी को 20 सेक्टर में बांटा गया है जिनमें कुंभ कल्पवासियों के लिए 5 हजार कैंप बनाए जाएंगे. आनंद की मानें तो इस बार कुंभ में 12 करोड़ से ज्यादा लोग पधारेंगे. कुंभ नगरी के ज्यादातर इलाके जूना अखाड़ा और निर्मोही अखाड़े को सौंप दिए गए हैं. अस्पताल, कैंटिन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन स्थल के अलावा गंगा आरती के लिए भी खास जगह तय की गई है. पूरे प्रयागराज जिले में 38 से भी ज्यादा पांटून पुल बनाए गए हैं.

कुंभ नगरी के लगभग हरेक सेक्टर में पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात की गई है. यहां 40 थाने बनाए गए हैं, जबकि पूरे प्रयागराज में 42 थाने हैं. 4 मार्च को संपन्न होने वाले कुंभ के लिए 20 हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मियों को भगदड़ जैसी दशा से निपटने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई है. गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए 15 खोया-पाया सेंटर बनाए जा रहे हैं. कुंभ नगरी का खास फोकस सेक्टर 18 पर है जहां वीआईपी गेट बनाया गया है. यहां 72 देशों के नुमाइंदे पधारेंगे जिनकी अगवानी खुद मुख्यमंत्री योगी करेंगे. रेतीले घाट पर बने इस सेंटर पर सभी 72 देशों के ध्वज लहरा रहे हैं.

9 महीने पहले ही यूनेस्को ने कुंभ मेले को सांस्कृतिक विरासत की श्रेणी में शामिल किया है. इसे देखते हुए यूपी सरकार दिल्ली की केंद्र सरकार से मदद लेकर अर्धकुंभ को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. देश के कोने-कोने की सांस्कृतिक झलक इस मेले में दिखे, इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भी पूरी तैयारी की है. रामलीला और कृष्ण लीला के अलावा अंतरराष्ट्रीय बैले थीम पर आधारित कार्यक्रम भी कराने की योजना है. दुनिया भर से लोग कुंभ नगरी पहुंचे, इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने विज्ञापनों पर भी काफी जोर दिया है.

Comments

Popular posts from this blog

病毒来袭 影响人类历史进程的五次疫疾大流行

नशे में धुत भाई ने किया बहन के साथ रेप

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim